उंगली पकड़ जिसने चलना सिखाया
सही गलत राह का फर्क दिखाया
हर मुश्किल को आसान बनाया
अधेरी राह में दिखाई राह
मां की ममता का बयान तो इतिहास के समय से किया जा रहा है, लेकिन पिता का प्रेम थोड़ा अलग होता है । जैसा की हम सभी जानते हैं कि महिलाएं जहां अपने अनुभव बांटना पसंद करती हैं, वहीं पुरूष थोड़े अलग होते हैं।
लगभग हर बच्चे के लिए पिता उसका रोल माडल होता है । फादर्स डे के दिन आप अपने पिता को उसकी दी हर एक सीख के लिए शुक्रिया अदा कर सकते हैं।
अपने पिता को खुश रखने के लिए कुछ तकनीक अपना सकते हैं :
- आप अगर अपने पिता से दूर रहते हैं, तो फादर्स डे को यादगार बनाने के लिए आप अपने पिता से मिलने जा सकते हैं।
- हो सकता है आपके पिता की पसंद पुरानी सीडीज़ हों, जिनसे कि आप हमेशा झुंझलाते हों , इस बार अपने पिता को वो सीडी दें।
- समय के साथ हो सकता है आपको लगता हो कि आपके पिता आपकी बातों को समझना नहीं चाहते, ऐसे में पिता की सुनें।
- आप अपने पिता को कोई ऐसा उपहार भी दे सकते हैं, जिनकी कहानियां उन्होंने आपको सुनाईं हों।
जिस तरह से एक स्त्री के लिए पहली बार मां बनने का अनुभव खुशी, सुकून और जिम्मे़दारी जैसे बहुत से जस्बातों से भरा होता है, ठीक वैसा ही अनुभव होता है एक पुरूष का जब वह पिता बनता है।
एक पिता जब वह अपने अंश को जीव रूप में देखता है तो एक अच्छा पिता बनने की इच्छा उसमें स्वयं ही आ जाती है। हालांकि मां की तुलना में पिता कई बातों में पीछे रह जाता है, उसका प्रेम आपको हर पल कुछ नया सिखाता है, चाहे पहली बार उंगली पकड़ कर चलना सीखने की बात हो या अच्छे करियर तक पहुंचने का सवाल हो।
कुछ ऐसे टिप्स जिससे कि आप अच्छे पिता बन सकते हैं :
- बच्चे को हर बात पर ना टोकें।
- अपने बच्चे की तुलना दूसरों से ना करें।
- हो सकता है आपके बच्चे की आदतों से आपको लगता हो कि वो बिगड़ रहा है, ऐसे में उसे समझने का प्रयास करें।fathersday
No comments:
Post a Comment