Monday, November 29, 2010

रक्तदान करें जीवन बचाएं

शायद आपने पहले कभी इस बात पर ध्‍यान नहीं दिया होगा कि आपके रक्‍त की कुछ बूंदें किसी को जीवन दे सकती हैं। हर दूसरे सेकण्‍ड में दुनिया भर में कोई न कोई जि़ंदगी मौत से जूझ रही होती है, ऐसे में आपका रक्‍त किसी को जीवनदान दे सकता है।


ज्‍़यादातर लोग रक्‍तदान इसलिए नहीं करते क्‍योंकि उन्‍होंने रक्‍तदान के विषय में अपने मन में गलत धारणाएं पाल रखी हैं। कुछ लोगों का तो यह भी मानना है कि रक्‍तदान करने से एड्स हो सकता है। रक्‍तदान पूरी तरह सुरक्षित होता है, इसके लिए कीटाणुमुक्‍त डिस्‍पोज़ेबल सिरिंज का प्रयोग होता है। आप किसी भी रक्‍तदान शिविर में जाकर देख सकते हैं। हां, रक्‍तदान से पहले और बाद में आपको कुछ सामान्‍य बातों का ध्‍यान ज़रूर रखना होता है।


क्‍या आप रक्‍तदान के योग्‍य हैं:



* रक्‍तदान करने वाले व्‍यक्‍ति की उम्र 17 साल से अधिक होनी चाहिए।
* रक्‍तदान के लिए वही लोग योग्‍य होते हैं, जिनका वज़न 45 किलो से अधिक होता है।
* महावारी के दौर से गुज़र रही महिलाएं या बच्‍चे को स्‍तनपान कराने वाली महिलाएं रक्‍तदान नहीं कर सकतीं।
* अगर आपने रक्‍तदान के 48 घंटे पहले एल्‍कोहल का सेवन किया है तो आप रक्‍तदान नहीं कर सकते।
* रक्‍तदान करने वाले व्‍यक्‍ति के हीमोग्‍लोबीन का स्‍तर 12 प्रतिशत से अधिक होना चाहिए।


रक्‍तदान के सुझाव:



* रक्‍तदान से पहले धूम्रपान ना करें।
* रक्‍तदान से पहले और बाद में पौष्टिक भोजन करें।
* ध्‍यान रखें रक्‍तदान के लिए डिस्‍पोज़ेबल सिरिंज का ही प्रयोग किया जा रहे हो।



हम या हमारे प्रियजनों में से कोई भी, कभी भी दुर्घटना का शिकार हो सकता है। ऐसे में हो सकता है, आपके रक्‍त की कुछ बूंदों से किसी की जान बच जाये। रक्‍तदान करें और अपने मित्रों और रिश्‍तेदारों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

पानी पीने के फायदे

हम सभी जानते हैं कि पानी मानव जीवन के लिए बहुमूल्य है और बचपन से ही हम इसके फायदों के बारे में सुनते आये हैं। किसी भी बीमारी में पानी रामबाण की तरह काम करता है। पानी का प्रयोग कई तरीकों से प्राकृतिक उपचार के रूप में होता है। पानी निर्जलीकरण के कारण होने वाले सरदर्द और पीठदर्द से राहत दिलाता है और हमारे शरीर को तरोताज़ा रखता है। स्वस्‍थ रहना है तो ईश्वर की इस देन का भरपूर आनंद उठायें।


आप स्वस्थ और पेट भी खुश


पानी पीने से पाचन तंत्र प्राकृतिक रूप से ठीक रहता है। सुबह उठने पर एक गिलास पानी पीने से पेट साफ रहता है, साथ ही इससे आपको कब्ज की परेशानी नहीं होती।


मनचाहे फिगर का राज़


अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते तो आपके शरीर में मेटाबालिज्म की गति धीमी हो जाती है। इसका अर्थ है वसा के अवशोषण के लिए पानी आवश्यक है। प्रतिदिन कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीयें और मनचाहा फिगर पायें ।


सरदर्द सताये तो


लगातार सरदर्द से बचने का एक उपाय है दवाएं लेना और दूसरा उपाय है कुछ गिलास पानी पीना। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं क्योंकि लगभग 90 प्रतिशत सरदर्द निर्जलीकरण के कारण होते हैं।


त्‍वचा रहे खिली-खिली


आपने बहुत से एण्टी एजिंग क्रीम का प्रयोग किया होगा। अब पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर देखें। यह त्वचा के ऊतकों को फिरसे भरता है, त्वचा को नमी और इलास्टिसिटी प्रदान करता है। युवा दिखने का सरल उपाय अपनायें और पानी पीयें।


थकान का इलाज:

जब भी आप थकान महसूस करें तो अपना चेहरा पानी से धो लें, ऐसा करने से आप तरोताज़ा महसूस करेंगे। शरीर में पानी की कमी से पाचन तंत्र ठीक प्रकार से काम नहीं करता और थकान भी जल्दीर लग जाती है।

Monday, October 25, 2010

Certain lines.. with missing words..

If you are rigid on your thoughts. You will do the best.
The path leads to the same place where you planned…

Keep awaken the faith in yourself,
Mountain will also bow you..

Whatever things are going on in life
Don’t accept them just learn from them..

Whether it’s a person,
Or an story..

This world is full of knowledge…
and you have to grasp some…

Sunday, September 26, 2010

rules for success

Adapt yourself to circumstances,
but don't let loose character and purpose..

Be frank, but not blunt
Be courageous, but not defiant..

Work hard, but consistently and not in bits..

Monday, April 19, 2010

Be a winner

The winner is always part of answer,
The looser is always part of the problem

The winner always has a programme
The looser always has an excuse,


The winner says “Let me do it for you”
The looser says “That is not my job”

The winner sees an answer for every problem,
The looser sees problem for every answer,


The winner says it may be difficult but it is possible,
The looser says it may be possible but it is too difficult.

Wednesday, January 27, 2010

महा सेल का मौसम

मौसम के बदलाव के साथ ही मैट्रोज़ में सेल का चलन बहुत ही आम है ा अत्यधिक व्यस्तता के बाद भी हममें से बहुत से लोग सेल के दौरान शापिंग का समय निकाल ही लेते हैं ा हालांकि शापिंग की परिभाषा हर किसी के लिए अलग होती है ा कुछ लोग ज़रूरत के लिए शापिंग करते हैं ,कुछ शौक के लिए तो कुछ तनावमुक्त होने के लिए ा
वजह चाहे जो भी हो शापिंग करना हम सभी को अच्छा लगता है और जब सेल सीजन हो तो किफायती दामों में ब्रांडेड कपड़े ,जूते और दूसरी उपयोगी वस्तुओं की शापिंग कौन नहीं करना चाहता ा
त्यौंहारों और मौसम के अंत में लगभग सभी ब्रैंड्स में सेल लग जाती है ा पिछले साल ऐसी ही एक शापिंग के दौरान ‘साउथ एक्ससटेंशन’ में मेरा अनुभव हास्यप्रद भी था और आश्चहर्यजनक भी ा जब ‘यू सी बी ’ के शो रूम में लोगों की भीड़ इतनी बढ़ गयी थी कि कुछ देर के लिए लोगों को बाहर ही रोक दिया गया ा बात यही खत्म नहीं हुई अंदर नज़ारा कुछ इस तरह का था कि लोग एक दूसरे पर गिरे जा रहे थे ा कपड़ों के रंग और साइज़ के लिए लोगों में बहस चल रही थी ा ट्रायल रूम के बाहर लाइन में खड़े लोग अपनी पारी का बेसब्री से इन्तज़ार कर रहे थे ा ऐसा लग रहा था कि लोग वहां शापिंग करने नहीं बल्कि कोई प्रतियोगिता जीतने आये हैं , जिसमें अधिक से अधिक अच्छे कपड़े खरीदने की होड़ लगी है ा
ऐसा इसलिए भी था क्योंकि सेल का समय निर्धारित था सुबह 9 बजे से 11 बजे तक ा खैर कपड़े ढूंढते ढूढते मुझे भी 10 :45 हो गये और फिर बिल पे करने के लिए आगे जाने की लग गयी होड़ ा
कभी कभी ऐसी शापिंग हमारे लिए बहुत अच्छा अनुभव बन जाती है और कभी कभी बहुत ही बुरा ा ऐसे में भीड़ भाड़ और लिमिटेड ऑप्शन के कारण शापिंग करने में थोड़ी परेशानी होती है ा
सेल सीजन में शापिंग करना थोड़ा रोमांचक और मुश्किल काम होता है इसलिए ऐसे में ज़रूरी होता है समझदारी के साथ शापिंग करना ा कोई भी सामान लेने से पहले उसे ठीक प्रकार से देख लें और उसके असली दाम को सेल के दाम से मिलाना ना भूलें ा आराम से शापिंग करें क्योंकि हो सकता है आप जल्दबाजी में कोइ अच्छा आफर मिस कर दें ा कपड़ों की साइज़ से बिलकुल काम्प्रांमाइज़ ना करें ा कोशिश करें अपने किसी खास मित्र के साथ जायें जो कपड़े पसन्द करने में आपकी मदद कर सके ा थोड़ी सी सावधानी बरतकर आप शापिंग का मज़ा लूटने के साथ कुछ यादगार अनुभव भी जुटा सकते हैं ा

Tuesday, January 26, 2010

Ek Insaa

Ek Dhaage se shuru hua
Ek rassi talak ban gaya
Ek motise shuru hua
Ek maala talak ban gaya

Ye hai ek insaa
Kabhi bhi bana sakta hai
mutthi bhar zamee se
chota sa aasmaa

Apni aashaao ka swami hai
Apni Khwaisho ka dhani hai
Kabhi bhi haar ko jeet me badal sakta hai
Apne vishwas pe vistaar pa sakta hai

Monday, January 11, 2010

WHAT’S NEXT

Life is a journey
Where you don’t know which type of people you meet the next
And how many people go apart from you

It’s life
Where you completely don’t know what’s next

You are a traveler
Who found so many things on the way
Who misses so many things on the way

The journey continues n continues
There is no particular destination
It’s just a long long wayy