एक बहुत पुरानी कहावत है ईश्वर हर जगह नहीं हो सकता था इसलिए उसने मां की मूरत बनायी । मां को शुक्रिया कहने के लिए सम्पूर्ण जीवन भी छोटा है लेकिन फिर भी पूरे विश्व में सालों से यह परंपरा चली आयी है और 9 मई का दिन मदर्स डे के रूप में मनाया जाता है । तो इस मदर्स डे को अपनी मां के लिए विशेष बनाने के कुछ तरीके जानें ।
कुछ मिनटों के लिए रचनात्मक हो जायें
याद करें बचपन के उन दिनों में आपकी कला या आपके हाथों से बनाये कार्ड आपकी मां को कितने पसंद आये होंगे। हालांकि अब आपकी उम्र वो नहीं रही लेकिन प्रयास करें क्योंकि आपकी रचनात्मकता को मां से बेहतर कोई नहीं समझ सकता।
अपनी सोच में समझदारी लायें
उम्र के साथ स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं भी बढ़ती जा रही हैं । अगर आपकी मां को स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है तो इस समस्या् को ध्यालन में रखने हुए इस दिन को विशेष बनाने का प्रयास करें । चिकित्ससक से उम्र के साथ बढ़ने वाली समस्याओं के विषय में बातें करें ।
इस रिश्ते में कोई दूरी नहीं
अगर आप इस दिन अपनी मां से दूर हैं तो आप कुछ पुरानी तस्वीढरों को इकट्ठा कर उनकी सी डी बना सकते हैं । मां के पसंदीदा संगीत की सी डी, ई कार्ड, फूल भिजवाना भी अच्छा विकल्प हो सकता है ।
यह दिन आपका है
इस दिन अपना पूरा समय मां के साथ बिताने की कोशिश करें। मां को आराम देने के लिए आप उनके किचन में जाने पर पाबंदी लगा सकते हैं । या फिर उन्हें थोड़ा आराम देने के लिए पास के पार्लर में या स्पा के लिए जा सकती हैं ।
लांग ड्राइव का मज़ा
सुबह के समय आप मां को लांग ड्राइव पर ले जा सकते हैं और परिवारजनों को किसी रेस्ट्राड में इकट्ठा कर सरप्राइज़ कर सकते हैं ।
No comments:
Post a Comment