कोई कहता है देश बचाओ
कोई कहता है भेस बचाओ
कोई कहता है पर्यावरण बचाओ
तो कोई कहता है जानवर बचाओ
देश भर में आन्दोलन है
चर्चा है, जस्बा है
जाने क्या क्या बचा लेने का
कोई घरो में सिसकता है
तो कोई सिसकता है महलो में
जाने किस्से बचना चाहते है सभी
और बचाना चाहते है जाने किसको'
लेकिन जस्बा है सभी में
बचा लेने का
No comments:
Post a Comment